{"_id":"5a9ae15f4f1c1b28428b84ee","slug":"91520099679-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के साथ ही जुमे की नमाज सकुशल संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के साथ ही जुमे की नमाज सकुशल संपन्न
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर। क्षेत्र के कस्बा सहित ग्रामीण अंचलो में होली का पर्व श्रद्घा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पड़ने वाली जुमे की नमाज भी सकुशल संपन्न हो गई। दोनों सकुशल संपन्न होने पर लोगों ने इंस्पेक्टर चंद्रभाष्कर का सम्मान किया। होली के दौरान जहां लोग एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे थे। वहीं दूसरी तरफ कस्बा स्थित दरगाह मोहल्ले में जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान रंग खेलने से लोगों को रोक दिया गया। होली और नमाज का कार्य सकुशल संपन्न होने के बाद लोगों ने इंस्पेक्टर चंद्रभाष्कर द्विवेदी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सभासद अविनाश सिंह, अब्दुर रहमान, डबलू, कपिल खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन