{"_id":"5a8f06b34f1c1bef7b8b8e85","slug":"91519322803-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिपाही होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिपाही होंगे सम्मानित
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने प्रदेश में सिपाहियों के प्रोत्साहन के लिए नया फरमान जारी किया है। इसके तहत सभी थानाध्यक्ष प्रत्येक माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन सिपाहियों में से एसपी एक का चयन करेंगे। चयनित सिपाही के कार्य का विवरण फोटो सहित थाने के आगंतुक कक्ष में लगेगा। तीन से अधिक बार इस सूची में शामिल होने वाले को डीजीपी सम्मानित करेंगे और प्रमोशन में उसे वरीयता मिलेगी।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों डीजीपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक प्रत्येक माह में थाने के एक सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी का चयन करना है। एसओ स्तर पर थाने के उन तीन सिपाहियों की रिपोर्ट भेजी जाएगी जिनका महीने में बेहतर अभिसूचना संकलन, प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही, दुर्दांत अपराधियों की गिरफ्तारी, अति महत्वपूर्ण बरामदगी, सामाजिक कार्य एवं कल्याणकारी गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान या अन्य कोई उत्कृष्ट कार्य किया हो। सर्किल के सीओ अपने स्तर से जांच कर रिपोर्ट एडिशनल को देंगे। उनके स्तर से जांच के बाद माह के दस तारीख को सूची एसपी को सौंपी जाएगी। इनमें से एसपी एक सिपाही का चयन करेंगे।
कोट
सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी के चयन के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। वे इस संबंध में अपने थाने के सिपाहियों को अवगत कराते हुए सिपाहियों की लिस्ट भेजेंगे। इसमें लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी भी दी गई है। - अजय कुमार साहनी, एसपी
विज्ञापन
000000
पारदर्शिता पर अधिकारी रखेंगे ध्यान
आजमगढ़। आमतौर पर देखा जाता है कि पुरस्कार आदि के लिए ज्यादातर कार्यालय प्रमुख अपने चहेतों का नाम आगे करते हैं। चाटुकारिता के चलते बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी पीछे छूट जाते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए डीजीपी ने एसओ द्वारा तैयार रिपोर्ट को सीओ, एडिशनल के पास एसपी के यहां देने का निर्देश दिया है। ताकि थाने से हुई गड़बड़ी को सीओ और सीओ से हुई गड़बड़ी को एडिशन एसपी सुधार कर दें। ऐसे में योजना की पारदर्शिता बनी रहेगी।