फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खुल्लम-खुल्ला चल रहा मिट्टी खनन, प्रशासन मौन

खुल्लम-खुल्ला चल रहा मिट्टी खनन, प्रशासन मौन

Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खुल्लम-खुल्ला चल रहा मिट्टी खनन, प्रशासन मौन
मार्टींनगंज। तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य इन दिनों जोरों पर चल रहा है। सबकुछ तहसील प्रशासन और पुलिस की जानकारी में हो रहा है, फिर भी कोई कार्रवाई न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंदी पर है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन और पुलिस मिट्टी खनन पर लगाम लगाने की कवायद नहीं कर रही है।
विज्ञापन

मार्टीनगंज तहसील मुख्यालय के अगल-बगल ही इन दिनों खनन माफियाओं द्वारा मिट्टी का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। जगह-जगह जेसीबी से मिट्टी की लोडिंग की जा रही है और मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां सड़कों पर फर्राटा भर रही है। दिन रात खनन माफियाओं द्वारा मिट्टी का खनन किया जा रहा है। अवैध रूप से मिट्टी खनन की कवायाद तहसील मुख्यालय और पुलिस चौकी से मात्र एक किमी के अंदर हो रहा है, इसके बाद भी पुलिस और तहसील प्रशासन ऐसी किसी जानकारी होने से इंकार कर रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस व तहसील प्रशासन से अवैध खनन की शिकायत भी की गई, इसके बाद भी इन खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे इनके हौसले बुलंद है और वे रोज नये-नये क्षेत्र में अवैध रुप से मिट्टी का खनन कर रहे है। इस बारे में पूछेजाने पर तहसीलदार मनीष कुमार ने कहा कि फिलहाल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की कोई जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी, कहीं भी अवैध खनन मिलेगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

0000000000000000000000000000
अवैध बालू खनन करते पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्राली
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के मानिकपुर, इस्माइलपुर, चंडीगढ़, हैदराबाद, बेलकुंडा आदि इलाके में अवैध रुप से बालू का खनन जोरों पर चल रहा है। पुलिस प्रशासन की शह पर खनन माफियाओं का खेल इस क्षेत्र में चल रहा है। शासन-प्रशासन का दबाव बनने पर क्षेत्र की पुलिस एक-दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ कर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर लेती है। रविवार को भी पुलिस ने एक ट्राली पर लदा अवैध बालू पकड़ा और उसका चालान कर दिया। पुलिस के हाथ इस दौरान ट्रैक्टर चालक/मालिक के साथ ही खनन माफिया नहीं मिले। लोगों की माने तो क्षेत्र में चल रहे इस गोरखधंधे में यूपी 100 पुलिस के साथ ही तहसील प्रशासन और थाना पुलिस भी शामिल है। जिन्हें बालू माफिया समय-समय पर हिस्सा भी पहुंचाते रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed