{"_id":"59de5e3c4f1c1b7a548b6dd6","slug":"91507745340-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संतुलन का संदेश देते अतरौलिया पहुंचे ताड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संतुलन का संदेश देते अतरौलिया पहुंचे ताड़क
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया। पर्यावरण संतुलन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल द्वारा भारत भ्रमण पर निकले ताड़क मंगलवार की रात अतरौलिया पहुंचे। जहां बुधवार को उन्होंने थाना परिसर में पौधरोपण करने के साथ ही विद्यालयों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
10 जुलाई से साइकिल द्वारा भारत भ्रमण करने निकले ताड़क चंद्रपाल मंगलवार की रात अतरौलिया पहुंचे। जहां प्रभारी निरीक्षक शिशिर त्रिवेदी ने उन्हें रात्रि विश्राम कराया। बुधवार को थाना परिसर में पौधरोपण कराया और आर्थिक मदद की। इसके बाद ताड़क चंद्र ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जाकर लोगों को अपने चहेतों के नाम पर पौधरोपण कर उनका पोषण किए जाने, पक्षियों की सुरक्षा किए जाने, स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई किए जाने और पॉलिथीन के उपयोग को पूर्णत बंद किए जाने के प्रति जागरुक किया। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनकी देश के प्रति कुछ करने की प्रबल इच्छा के कारण वह साइकिल से संपूर्ण भारत की यात्रा पर निकले हैं, जिसे वह पूरा करने के बाद ही घर लौटेंगे।