फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सद्बुद्धि लिए किया बुद्घि-शुद्घि यज्ञ

सद्बुद्धि लिए किया बुद्घि-शुद्घि यज्ञ

Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
सद्बुद्धि लिए किया बुद्घि-शुद्घि यज्ञ
आजमगढ़। प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिका एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को छुट्टी के दिन भी रिक्शा स्टैंड पर धरना और प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान उन्होंने सरकार की सद्बुद्धि के लिए बुद्घि शुद्घि यज्ञ किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि 12वें दिन भी हम अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर धरनारत हैं। हमने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करके प्रदेश सरकार को जगाने का प्रयास किया ताकि उन्हें सद्बुद्धि आए। हमारी मांगों के प्रति सरकार गंभीर हो और समस्याओं का निस्तारण हो। हम किसी भी दशा में बीएलओ और पल्स पोलियो का कार्य नहीं करेंगे। जिला प्रशासन हम पर दबाव बनाकर हमें परेशान कर रहा है लेकिन हम मांगे पूरी होने तक डटे रहेंगे। इस मौके पर लक्ष्मी गौड़, वंदना पाठक, संगीता गौंड़, शशिकला यादव, सरोज उपाध्याय, सरोज पाल, बीना शर्मा, माधुरी चौरसिया, विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित थी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीमा यादव और संचालन जिला संरक्षक संजीवन कुमार गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed