फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अतिक्रमण के जाल से लाइलाज हुआ जाम

अतिक्रमण के जाल से लाइलाज हुआ जाम

Fri, 21 Jul 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण के जाल से लाइलाज हुआ जाम
लालगंज। लालगंज कस्बे के मसीरपुर तिराहे पर सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से आए दिन लोग परेशान है। वहीं स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौन साधे हुए हैं। लोगों ने तहसील प्रशासन से पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

लालगंज कस्बा से सटे मसीरपुर तिराहा आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित है। सड़क के किनारे पटरियों पर फल, सब्जी विक्रेताओं सहित सवारी वाहनों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने से प्रतिदिन यहां जाम लग जाता है। कई बार तो जाम समाप्त होने में घंटा भर का समय लग जाता है। ऐसे में वाराणसी और आजमगढ़ आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है। जबकि तिराहे पर पुलिस की तैनाती है। बावजूद इसके ठेला, सवारी वाहन मनमाने ढंग से अतिक्रमण कर खड़े रहते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार अतिक्रमण को हटवाने की मांग लालगंज तहसील प्रशासन से की। लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते अतिक्रमण को हटवाकर जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed