फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   908623 voted out of 1838930 voters

1838930 मतदाताओं में 908623 ने किया मतदान

Fri, 24 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
908623 voted out of 1838930 voters
आजमगढ़। लोकसभा उपनिर्वाचन के तहत जनपद में मतदान सकुशल संपन्न हो गया। उपनिर्वाचन में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नहीं दिखा। इसका परिणाम रहा कि जनपद का मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत भी नहीं हो सका। सिर्फ मुबारकपुर विधानसभा को छोड़ दिया जाए तो किसी विधानसभा में 50 प्रतिशत से ऊपर मतदान नहीं हुआ।
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद रिक्त हुए आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान का कार्य बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन मुख्य मुकाबला सपा, बसपा और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है। सुबह सात बजे मतदान का कार्य शुरू हुआ। सुबह से लेकर शाम तक उपचुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को नहीं मिला। इसका परिणाम रहा कि जनपद का मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत भी नहीं हो सका। इस उपचुनाव में पांच विधानसभाओं सगड़ी, गोपालपुर, मुबारकपुर, आजमगढ़ और मेंहनगर के कुल 18 लाख 38 हजार 930 मतदाताओं को मतदान में हिस्सा लेना था। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 70 हजार 935 थी। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या आठ लाख 67 हजार 968 थी। लेकिन मतदान में सिर्फ नौ लाख आठ हजार 623 मतदाताओं ने ही हिस्सा लिया। इसमें चार लाख 66 हजार 23 पुरुष मतदाता और चार लाख 42 हजार 600 महिला मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। वहीं, अगर विधानसभावार मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो मुबारकपुर विधानसभा को छोड़कर किसी भी विधानसभा का मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत भी नहीं पहुंचा। मुबारकपुर विधानसभा का मतदान प्रतिशत 51.70 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

विधानसभावार पुरुष और महिला मतदाताओं पर एक नजर
विधानसभा पुरुष महिला प्रतिशत कुल पोल
आजमगढ़ 104551 92196 49.77 196707
सगड़ी 84291 81905 49.46 166196
मेंहनगर 92892 95070 46.57 187962
गोपालपुर 88707 86364 49.91 175071
मुबारकपुर 95582 87105 51.70 182687
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed