फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   900 bed hospital ready to deal with emergency

आपात स्थिति से निपटने के लिए 900 बेड के अस्पताल तैयार

Fri, 22 May 2020 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
900 bed hospital ready to deal with emergency
आजमगढ़। अब तक कोरोना संक्रमित 31 मरीजों के मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि अधिकतर प्रवासी मजदूरों में कोरोना के संक्रमण के लक्षण पाए जा रहे हैं। इसके दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि की गई है। लगभग 900 बेड के अस्पताल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एल-1 अस्पताल में उन मरीजों को रखा जाता हैं जो कोरोना संक्रमित हैं, लेकिन उनके कोरोना के लक्षण प्रतीत होते हैं। एल-1 अस्पताल कोल्हुखोर और तरवां सीएचसी में 130 बेड का बनाया गया है। एल-1 अस्पताल के समकक्ष जयपुरिया स्कूल, दुर्गाजी कालेज, बीएसआर कालेज फार्मेसी, एसएस पीजी कालेज खुर्रमपुर निजामाबाद में 650 बेड का अस्पताल बनाया गया है।
विज्ञापन

एल-2 अस्पताल में उन मरीजों को रखा जाता है, जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाते हैं। 100 शैय्या बेड अस्पताल अतरौलिया में आठ बेड और मंडलीय जिला चिकित्सालय में आठ बेड का एल-2 अस्पताल बनाया गया है। कुल 16 बेड का एल-2 अस्पताल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल-3 अस्पताल में उन मरीजों को रखा जाता है, जो कोरोना से गंभीर रूप से ग्रसित हों। डीएम ने बताया कि मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में 100 बेड का एल-3 अस्पताल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एल-3 अस्पताल को सक्रिय कर दिया गया है, यहां इलाज के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है। वेंटीलेटर एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed