आजमगढ़। सूदखोरी से अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी और गैंगेस्टर के आरोपी अरुण कुमार यादव की 85.89 लाख रुपये मूल्य के पांच ट्रक और एक बोलेरो पुलिस ने सोमवार जब्त की। इससे पहले उसकी 31 लाख रुपये के चार वाहनों को पुलिस ने जब्त किया था। फर्जीवाडे के एक मामले में पुलिस ने अरुण गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया है।
कप्तानगंज के एकडंगी गांव निवासी अरुण कुमार यादव पर सूदखोरी से अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। कुछ दिन पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने उस पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने उसकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों का विवरण जुटाना शुरू किया। इस क्रम में 14 जून को अरुण की 3.17 लाख की संपत्ति जब्त की गई। सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम बूढ़नपुर, सीओ बूढ़नपुर ने अरुण के पांच ट्रक और एक बोलेरो सोमवार को जब्त किया, जिसकी कीमत 85.89 लाख आंकी गई है। इससे पहले पुलिस ने 31 लाख रुपये के चार वाहन जब्त किए थे। इस तरह अब तक एक करोड़ 17 लाख 61 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इन वाहनों को वाहनों को गैगेस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अरुण के सभी जब्त संपत्तियों को एसडीएम बूढ़नपुर की निगरानी में सौंपा गया है। उसकी और भी संपत्ति चिह्नित की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी कुर्क किया जाएगा।