फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   82 suspects arrested in the checking on the instructions of the captain

कप्तान के निर्देश पर हुई चेकिंग में 82 संदिग्ध गिरफ्तार

Fri, 29 Oct 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
82 suspects arrested in the checking on the instructions of the captain
आजमगढ़। जनपद के नवागत एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर बुधवार को जनपद के 202 शराब की दुकानों के आस पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 82 संदिग्ध लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया। वहीं छह थाना प्रभारियों द्वारा लापरवाही बरतने पर एसपी द्वारा सभी स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बुधवार को जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किया कि रात आठ बजे से 10 बजे तक शराब की दुकानों की चेकिंग कर संदिग्ध लोगों की धरपकड़ की जाए। इस निर्देश पर पुलिस ने जनपद की 202 दुकानों का निरीक्षण किया और वहां मिले 82 संदिग्ध लोगों को पकड़ा। वहीं जनपद के आधा दर्जन थाना प्रभारियों ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश का सही ढंग से पालन नहीं किया। इन थाना प्रभारियों द्वारा किसी संदिग्ध की धरपकड़ नहीं की गई। पुलिस अधीक्षक ने इसे लापरवाही मानते हुए मुबारकपुर, गंभीरपुर, महाराजगंज, अतरौलिया, पवई तथा मेंहनगर के थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed