फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कोई वजूद नहीं फिर भी बढ़ी निर्दलों की दावेदारी

कोई वजूद नहीं फिर भी बढ़ी निर्दलों की दावेदारी

Fri, 26 Apr 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
कोई वजूद नहीं फिर भी बढ़ी निर्दलों की दावेदारी
आजमगढ़। जिले के दोनों लोकसभा सीटो आजमगढ़ व लालगंज सुरक्षित पर कभी भी निर्दल प्रत्याशियों का कोई खास वजूद देखने को नहीं मिला है। इसके बाद भी पिछली की अपेक्षा इस बार निर्दल प्रत्याशियों की दावेदारी बढ़ी है। दोनों ही सीटों पर 2019 के लिए संपन्न हो चुके नामांकन व नामवापसी के पश्चात 2014 की अपेक्षा एक-एक अधिक निर्देल दावेदार सामने आये है।
विज्ञापन

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रुप में पांच प्रत्याशियों ने दावेदारी प्रस्तुत की थी। जिसमें पांच हजार का आकड़ा भी कोई निर्दल प्रत्याशी नहीं प्राप्त कर सका था। 2014 में दावेदारी प्रस्तुत करने वाले निर्देल प्रत्याशियों में शमशाद अहमद ने सर्वाधिक 4875 मत प्राप्त किया था। प्रमोद सिंह को 3752, संजय चौहान को 3517, राम सिंह चौहान को 2507 व सुग्रीव चौहान को 1882 मत मिले थे। इन सभी निर्दल प्रत्याशियों से अधिक वोट तो नोटा पर पड़ा था। नोटा पर पडने वाले कुल वोटो की संख्या 5660 थी। अब 2019 का रण शुरू हो चुका है। इस बार के चुनाव में छह निर्दल प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें गोरख राम निषाद, गौरव सिंह, बुधिराम, राजाराम गोंड, राजीव पांडेय व राजीव तलवार शामिल है। वहीं लालगंज सुरक्षित सीट की बात की जाये तो यह सीट भी निर्दल प्रत्याशियों के लिए हमेशा ही बेगाना सबित हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर तीन निर्दल प्रत्याशियों ने दावेदारी की थी और कोई भी प्रत्याशी पांच हजार का आकड़ा नहीं छू पाया था। निर्दलों में सर्वाधिक 4536 मत अच्छेलाल ने प्राप्त किया था। जंगबहादुर को 3307 तो अवधेश को 2129 मत मिले थे। इसी सीट पर नोटा पर 7713 मत पड़े थे। अब 2019 के चुनाव में भी इस सीट पर निर्दल प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इस सीट पर भी इस बार एक निर्दल प्रत्याशी की बढ़ा है। इस बार निर्दल प्रत्याशी के रुप में दावेदारी करने वालों में अखिलेश, रामचंदर, संतोष व सुबाष सरोज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed