फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विधानसभा में सवाल उठा तो मांगा गया पालिका का प्रस्ताव

विधानसभा में सवाल उठा तो मांगा गया पालिका का प्रस्ताव

Sun, 03 Feb 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा में सवाल उठा तो मांगा गया पालिका का प्रस्ताव
आजमगढ़। विधानसभा में सवाल उठाया गया कि दीदारगंज विधानसभा की तहसील मार्टीनगंज है। यहां कई बड़े सरकारी कार्यालय और प्रतिष्ठान है, इसके बाद भी अभी तक कोई नगर पालिका नहीं है। मार्टीनगंज को नगरपालिका नहीं बनाने से लोगों में आक्रोश फैल रहा है। इस पर विशेष सचिव अनिल कुमार वाजपेयी ने यहां नगर पालिका का प्रस्ताव नियमानुसार तलब किया गया है। प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय ने इस संबंध में एसडीएम और ईओ आजमगढ़ से एक सप्ताह में प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

बसपा विधायाक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने विधानसभा में नियम 301 के तहत प्रश्न उठाया था। कहा था कि जनपद की 10 विधानसभाओं में एक दीदारगंज में एक भी टाउन एरिया नहीं है। इससे क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा था कि विधानसभा की तहसील मार्टीनगंज है। यहां पुलिस चौकी भी है। तहसील के पास कई महाविद्यालय, परिषदीय विद्यालय, प्राइवेट स्कूल और बड़े प्रतिष्ठान हैं। इसके बाद भी इसका विकास नहीं हो रहा है। स्थानीय जनता की मांग पर इसे नगरपालिका बनाया जाए। प्रकरण को लेकर स्थानीय लोग धरना-प्रदर्शन आदि भी कर चुके हैं। यहां के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। ये भी कहा था कि किसी भी समय स्थिति विस्फोटक हो सकती है।
विज्ञापन

विधायक सुखदेव राजभर के सवाल पर विशेष सचिव अनल कुमार वाजपेयी ने डीएम को पत्र भेजकर प्रस्ताव तलब किया है। जिलाधिकारी ने निर्देश पर एसडीएम मार्टीनगंज और ईओ आजमगढ़ की टीम को नियामानुसार प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक सप्ताह में प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
दीदारगंज विधानसभा में एक भी टाउन एरिया नहीं है। अन्य धिानसभाओं में एक से दो टाउन एरिया है। इससे क्षेत्र का विकास प्रावित हो रहा था। विधानसभी इस प्रश्न के लिए नोटिस दी गई है।
सुखदेव राजभर, विधायक, दीदारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed