{"_id":"5bf2f5cfbdec22693d122498","slug":"81542649295-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक वर्ग में अजय और बालिका वर्ग में करीना ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक वर्ग में अजय और बालिका वर्ग में करीना ने मारी बाजी
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरिया बाजार। बिलरियागंज विकास खंड के किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधनापार के खेल मैदान में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 18 न्याय पंचायत के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के जूनियर बालक 100 मीटर की दौड़ में अजय कुमार जोलहा जमुआ प्रथम और साहिल छीहीं द्वितीय, 50 मीटर दौड़ बालिका प्राथमिक स्तर में सैथौली गड़थौली बुढ़ानपुर की करीना प्रथम और इसी विद्यालय की महिमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक स्तर के 50 मीटर बालक दौड़ में तेजपुर के शैलेश प्रथम और नसीरपुर के अब्दुल्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में सैथौली गड़थौली बुढ़ानपुर प्रथम और बगहीडाड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में चालाकपुर प्रथम और श्रीनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की पीटी प्रतियोगिता में दोरजी प्रथम और पटवध कौतुक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पीटी जूनियर स्तर में जोलहा जमुआ ने बालक और बालिका दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. रमेश यादव प्रधानाचार्य, किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधनापार, विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र विश्वकर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष और बंशीधर पांडेय खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने परेड को सलामी ली। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। विजेताओं को शील्ड और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. हरिकेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर महेंद्र पुरी, रामाश्रय दुबे, नंदलाल यादव, विवेक सिंह, रणधीर यादव, रामबदन यादव, सूर्य कुमार राय, शीतल, श्रीकांत यादव आदि उपस्थित थे।