फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जन्मदिन पर तमसा किनारे किया पौधरोपण

जन्मदिन पर तमसा किनारे किया पौधरोपण

Sat, 21 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जन्मदिन पर तमसा किनारे किया पौधरोपण
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी के दिशा निर्देशन में शुरू हुआ तमसा सफाई अभियान का अभियान तीसरे चरण में संचालित हो रहा है। जिसके तहत अभियान से जुड़े लोगों द्वारा पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। शुक्रवार को अभियान के 48वें दिन अर्चना बरनवाल ने अपने जन्मदिन पर पौधरोपण किया। इस दौरान अभियान से जुड़े लोगों ने भोला घाट पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने के साथ उनमें पानी डालकर उनकी सिंचाई की। अमर उजाला की मुहिम और जिलाधिकारी के प्रयास से शुरू हुआ तमसा सफाई अभियान का कारवां थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस अभियान से जुड़े लोग तो अपना श्रमदान कर ही रहे हैं। वहीं अब लोग अपने जन्मदिन पर नदी किनारे पौध रोपण करने के लिए पहुंचने के लिए पहुंचने लगे है। शुक्रवार को अभियान से जुड़े संगठन और नगर के लोग खुद के द्वारा लाए गए पौधों का रोपण करने और उनकी सुरक्षा करने के लिए ट्री गार्ड लगाने के साथ उनकी पानी से सिंचाई करने में जुटे थे। तभी वहीं दो पौधे लेकर अर्चना बरनवाल पहुंची। जब उन्होंने लोगों को बताया कि वह अपने जन्मदिन पर इन पौधों का रोपण करना चाहती हैं तो सारे सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और पौधरोपण में उनका सहयोग किया। इसके साथ ही लोगों ने अपने घरों से लाई गई पुरानी साड़ी से ट्री गार्ड को घेरा ताकि पशुओं से पौधों की सुरक्षा हो सके। इस मौके पर प्रवीण सिंह, नित्यानंद मिश्रा, अमित अग्रवाल, अमित यादव, जय प्रकाश सिंह, डा. संतोष यादव, मनीष, शाहिद, सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, डा. पूनम सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


पौधरोपण कर दिया पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश
मार्टिनगंज। विकासखंड मार्टीनगंज की ग्राम पंचायतों को हरा भरा करने के उद्देश्य से बस्ती कपूूरी गांव में खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को सहायक विकास अधिकारी आईएसबी रमेश कुमार शुक्ला और प्रभारी सहायक विकास अधिकारी राज करण कैथल ने पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों को भी पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। गांव में संचालित राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गठित समूह के महिलाओं को पौधरोपण के लिए पौधे वितरित किया। इस मौके पर प्रधान पति अलंकार कुमार, पंचायत मित्र सविता कुमारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय में किया पौधरोपण
आजमगढ़। पल्हनी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर में शुक्रवार को प्रयास संगठन और विद्यालय के सहयोग से पौधरोपण किया गया। प्रधानाध्यापिका सीता चौहान ने कहाकि वृक्ष हमारे जीवन में बहुत ही उपयोगी हैं। स्वच्छ पर्यावरण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। प्रयास महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिमा पांडेय ने कहाकि अगर आज हम नही चेते तो आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो जाएगी। कृष्णकांत, स्नेहलता राय, मनीषा अस्थाना, स्मिता राय, सर्वेश गौतम, इंजी. सुनील यादव, रणजीत सिंह, डा. विरेन्द्र पाठक, राजीव कुमार शर्मा, शंभू दयाल सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed