फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अपराधियों में खौफ पैदा करने का निर्देश

अपराधियों में खौफ पैदा करने का निर्देश

Tue, 08 May 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
अपराधियों में खौफ पैदा करने का निर्देश
आजमगढ़। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र विजय भूषण की अध्यक्षता में सोमवार की शाम पुलिस लाइन परिसर में अपराध समीक्षा आयोजित की गई। जिसमें एसपी रवि कुमार छवि ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया कि लंबित घटनाओं का जल्द खुलासा करें। साथ ही क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों में खौफ पैदा कर दें ताकि अपराध करने की बजाय वह क्षेत्र छोड़कर भाग जाएं।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि माहे रमजान शुरू होने वाला है। इसलिए सभी लोग क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए गतिविधियों पर नजर रखें । यदि पुलिस छोटी-छोटी बातों पर तुरंत कार्रवाई कर लेती है तो बात वहीं पर खत्म हो जाएगी। अन्यथा तिल का ताड़ बनाएंगे। एसपी ने थानाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाने पर या दफ्तर में आने वाले प्रत्येक फरियादियों की समस्याएं सुनें और उनका निस्तारण कराएं। किसी भी मुद्दे से जुड़ी शिकायतें मिलने पर मुकदमा दर्ज करें। एसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य काम कानून व्यवस्था पर नियंत्रण रखना है। सभी लोग अपनी ड्यूटी समझें। मातहतों से एसपी ने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध पुलिस कठोर रहे और आमजन के प्रति उसका व्यवहार सरल होना चाहिए। इस अवसर पर एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार के अलावा सभी सर्किल के सीओ, थानाध्यक्ष और कोतवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed