फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ज्वाइंट सेक्रेटरी ने जाना सरकारी योजनाओं का हाल

ज्वाइंट सेक्रेटरी ने जाना सरकारी योजनाओं का हाल

Mon, 16 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ज्वाइंट सेक्रेटरी ने जाना सरकारी योजनाओं का हाल
ठेकमा। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का हाल जानने के लिए भारत सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी ने सोमवार को ठेकमा ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी को कैमरा लगा कर पात्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ग्रामीणों के उत्थान के लिए मिशन इंद्रधनुष, उज्जवला, जनधन योजना, सहज बिजली योजना, फ्री बोरिंग, शौचालय, जीवन ज्योति, आवास आदि योजनाओं का संचालन कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन योजनाओं के संचालन की क्या स्थिति है। इसकी भी मानीटरिंग सरकार द्वारा करायी जा रही है। इसी के तहत भारत सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी पी राजवेदी ने सोमवार को ठेकमा ब्लाक के पांच गांव चौकी, रजोपुर, अशवनिया, सिसरेडी और तियरी मनिराम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी पीसी राम को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को कैमरे की निगहबानी में दिलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को विस्तृत रूप में उपलब्ध करायी जाये ताकि वे योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी अखिलेश राय के साथ ही संबंधित ग्रामों के प्रधान, सचिव और विकास खंड स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed