{"_id":"5a8b16d54f1c1bf07b8b8294","slug":"81519064789-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया गेट मिटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया गेट मिटिंग
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में शाखा मंत्री रवींद्र नाथ यादव की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने ग्रेड पे 4200 से 4600 रुपये किए जाने, अनुदेशकों को कार्यदेशक पद पर पदोन्नति किए जाने, अनुदेशक से सहायक प्रशिक्षण अधिकारी और कार्यदेशक को प्रशिक्षण अधिकारी नाम किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को गेट मीटिंग की।
जिलाध्यक्ष शिव कुमार राम ने कहा कि 19 से 21 फरवरी तक गेट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। रवींद्र नाथ यादव ने अपनी मांगों के सापेक्ष संगठन में भागीदारी सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया। अजय कुमार यादव ने कहा कि उच्चाधिकारी संगठन में फूट डालकर हमें गुमराह कर रहे हैं। राजेश राय ने उच्चाधिकारियों से वेतन ग्रेड और पद नाम को बदले जाने की मांग किया। इस मौके पर अनिल कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार, राम प्रवेश, अरविंद उपाध्याय, प्रियंका राजपूत, क्षमा राय, राजेश कुमार राय सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।