{"_id":"5a66275b4f1c1ba2268b5e86","slug":"81516644187-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो शुरू करेगा मिलेनियम वोटर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो शुरू करेगा मिलेनियम वोटर अभियान
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के मौके पर मिलेनियम मतदाता अभियान का आगाज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा। जिसे लेकर सोमवार को भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो के जिला संयोजक कमलेन्द्र मिश्र मोनू के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई।
मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू ने कहा कि प्रत्येक युवा अपने मताधिकार के जरिए बेहतर राष्ट्र का निर्माण करता है। इसी महत्व को समझते हुए भाजयुमो द्वारा मिलेनियम वोटर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के प्रत्येक बूथ पर एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूरे कर चुके हर युवा को मतदाता बनाया जाएगा। जिला महामंत्री ब्रजेश यादव ने कहा कि भाजपा का संगठन युवा कार्यकर्ताओं की पूरी मदद करेगा। युवा मोर्चा के जिला संयोजक कमलेंद्र मिश्र मोनू ने कहा कि पूर्व की तरह इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाएंगे। संचालन संतोष पांडेय ने किया। इस मौके पर आईटी प्रभारी वरूण राय, निखिल राय, रानूप्रताप राणा, अविरल सिंह, चंद्रपाल सिंह, नवीन राय, हरिकेश विश्वकर्मा, अभिषेक यादव, धीरज सिंह, शंशाक पांडेय, शिवेंद्र राय, रजनीकांत त्रिपाठी, विजय प्रकाश प्रजापति आदि उपस्थित थे।