{"_id":"5a5a4bc74f1c1b41028b4a3c","slug":"81515867079-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकमार्गों से अतिक्रमण हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकमार्गों से अतिक्रमण हटाया गया
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के जमुआवा गांव के कई चकमार्गों पर हुए अतिक्रमण शनिवार को हटवाया गया। इस दौरान राजस्वकर्मियों के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। इस कार्रवाई से गांव में अवैध अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
बरदह थाना क्षेत्र के जमुआवा गांव मेें कई लोग जबरन चकमार्गों को बांस बल्ली लगाकर अवरुद्ध कर दिया है। जिससे गांव के लोगों को आनेजाने में परेशानी हो रही थी। लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम मार्टीनगंज से किया था। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को राजस्वकर्मी भारी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर जमुआवा गांव पहुंचे और चकमार्गों पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। इस अवसर पर गांव के लेखपाल रणधीर सिंह के अलावा दिनेश कुमार, राजीव विश्वकर्मा, प्रधान रविंद्र राय आदि मौजूद रहे।