फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खुद जाम में फंसे तो याद आया जनता का दर्द

खुद जाम में फंसे तो याद आया जनता का दर्द

Mon, 08 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खुद जाम में फंसे तो याद आया जनता का दर्द
आजमगढ़। जिलाधिकारी कार्यालय के पास रिक्शा स्टैंड पर सोमवार की दोपहर बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से जाम लग गया। इस जाम में एसपी की गाड़ी फंस गई। काफी मशक्कत के बाद उनकी गाड़ी जाम से बाहर निकली तो उन्हें आमजन के दर्द का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत सीओ सिटी और शहर कोतवाल को बेतरतीब खड़े वाहनों को सड़क से हटाने और गाड़ी मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान मौके पर मिले 25 वाहनों का चालान काटा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक बगल में झंडा चौक और रिक्शा स्टैंड है। रिक्शा स्टैंड पर जहां अक्सर लोग धरना प्रदर्शन करते रहते हैं। रिक्शा स्टैंड के ठीक अगल-बगल कई होटल स्थित है। जहां लोग अपने वाहन खड़ा करके खाते हैं। ऐसे में उनके वाहन सड़क के किनारे आड़े, तिरछे खड़े रहते हैं। जिसकी वजह से यहां अक्सर जाम लगा रहता है। सोमवार की दोपहर एसपी अजय कुमार साहनी की गाड़ी झंडा चौक पर पहुंचकर जाम में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद एसपी की गाड़ी जाम से बाहर निकली। आफिस पहुंचने के बाद उन्होंने तुरंत सीओसिटी और शहर कोतवाल को निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने कलेक्ट्रेट के पास से लेकर कालीका होटल तक खड़े सभी वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान सीओ से हुई नोंकझोंक
आजमगढ़ । जिस समय पुलिस डीएम कार्यालय के आसपास खड़े वाहनों को हटवा रही थी। उस समय खड़ी एक कार में बैठे युवक से पुलिस ने कागज दिखाने को कहा। युवक अभी कुछ ही बोल भी नहीं पाया था कि एक सिपाही ने उसे चाटा जड़ दिया। इस घटना के तुरंत बाद युवक का भाई वहां पहुंच गया और पुलिसवालों से उलझ गया। भीड़ के बीच करीब दस मिनट तक पुलिस और युवक के बीच कहासुनी हुई। बाद में पुलिस उसकी कार लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल मालिक को चेतावनी
आजमगढ़ । जिस समय एसपी की गाड़ी जाम में फंसी हुई थी। उसी समय एक युवक अपनी कार एक होटल के बाहर खड़ी करके मुर्गा खा रहा था। जबकि उसके पीछे वाहनों का लंबा काफिला जाम में फंसा हुआ था। इसपर युवक को हटवाया और होटल मालिक को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा इस तरह से होटल के बाहर गाड़ी खड़ी करके गया तो होटल का लाइसेंस निरस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed