{"_id":"5a01f7c14f1c1b79548bbc37","slug":"81510078401-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रधनुष मिशन के तहत 3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रधनुष मिशन के तहत 3
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में इंद्रधनुष मिशन के द्वितीय चरण के तहत संपूर्ण टीकाकरण अभियान का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने नवजात बच्चों को पोलियो की ड्राप भी पिलाई।
सात नवंबर से 17 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में 38000 बच्चों, 7744 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए 452 एएनएम, 177 पर्यवेक्षक और 86 डाक्टर लगाए गए हैं। इस टीकाकरण अभियान के तहत बीसीजी, पेंटाभैलेंट, ओपीवी, खसरा, जेई, आईपीवी का टीकाकरण 0 से एक वर्ष तक के बच्चों को लगाया जाएगा। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि इस अभियान केे लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करें। अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर सीएमएस महिला अस्पताल डा. अमिता अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय कुमार, डा. विनय यादव, यूनीसेफ के डीएमसी शेषनाथ सिंह, बीएमसी अकबर उस्मानी, यूनएनसीपी डा. पूनम शुक्ला आदि उपस्थित थे।