{"_id":"59f0e1504f1c1b6d548b8f91","slug":"81508958544-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले विकसित होगी टाउनशिप, बनेगा इंडस्ट्रियल एरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले विकसित होगी टाउनशिप, बनेगा इंडस्ट्रियल एरिया
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विकसित होगी टाउनशिप, बनेगा इंडस्ट्रियल एरिया
-जिले के विकास को लगेगा पंख, कब्जे से खाली कराई जमीन पर बनेगा प्रस्ताव
-आरटीओ जैसे महत्वपूर्ण विभागों को जमीन अलाट करने की भी है योजना
-गंभीरवन में कब्जे से खाली कराई गई है सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन
संदीप सौरभ सिंह
आजमगढ़। जिले के विकास को जल्द ही पंख लगने वाले हैं। शहर से सटे गंभीरवन में कब्जे से खाली कराई गई सैकड़ों एकड़ जमीन पर न सिर्फ टाउनशिप विकसित की जाएगी बल्कि यहां इंडस्ट्रियल एरिया भी बनाने की योजना है। काफी दिनों से अपने लिए दफ्तर तलाश रहे आरटीओ जैसे महत्वपूर्ण विभागों को ऑफिस के लिए यहां जमीन एलॉट करने की भी योजना है। खाली कराई गई जमीन पर विकास कार्यों के प्रस्ताव को और विस्तृत किया जा रहा है।
सदर तहसील क्षेत्र के गंभीरवन में ताल, पोखरा, ग्राम समाज की जमीन पर पिछली सरकारों ने बड़े स्तर पर कब्जा किया था। प्रदेश सरकार में एंटी भू माफिया टास्क फोर्स के गठन के बाद यहां पिछले दिनों लगभग 350 एकड़ जमीन खाली कराई जा चुकी। कब्जा जमीनों के अभिलेख में गड़बड़ी कर किया गया था। इतने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिलने के बाद जिलाधिकारी जमीनों के सरकारी अभिलेखों की जांच के लिए सीआरओ की अध्यक्षता में जांच कमेटी की गठन कर दिया था। इनसे जमीन को जल्द से जल्द खाली करा रिपोर्ट देने को कहा गया है।
50 एकड़ में टाउनशिप
आजमगढ़। अवैध कब्जे से खाली कराई गई सैड़कों एक सरकारी जमीन में 50 एकड़ जमीन पर टाउनशिप बनाने की योजना बनाई जा रही है। इसके पूर्व एक बार विकास प्राधिकरण की ओर से शहर में टाउनशिप बनाने की योजना बनाई गई थी। बजट भी एलाट किया गया था। इसके लिए सिधारी में होमगार्ड्स आफिस के पास जमीन भी देखी गई थी। बाद में जमीन नजूल की निकलने के बाद योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। साथ ही बजट को शहर के चौराहों के सौंदर्यीकरण पर खर्च कर दिया गया। अब एक बार जिले में फिर टाउनशिप की योजना बनाई जा रही है। ये शहर की पहली टाउनशिप होगी। इसमें एमआईजी और दोनों प्रकार के भवन की योजना है।
विज्ञापन
50 एकड़ में इंड्रस्ट्रियल एरिया
आजमगढ़। खाली कराई गई सरकारी जमीन में 50 एकड़ जमीन पर इंड्रस्ट्रियल एरिया भी बनाने की योजना है। इसके लिए यूपीएसआईडीसी के पदाधिकारियों की जल्द भी बैठक भी बुलाई गई है। 50 एकड़ जमीन पर इंडस्ट्री लगती हैं तो इससे जहां सरकार के राजस्व में इजाफा होगा वहीं, जिलेवासियों को रोजगार को अवसर भी मिलेंगे।
कई विभागों को मिले आफिस
आजमगढ़। जिले में कई सरकारी विभागों के आफिस अभी बदहाल स्थिति में हैं। कई की स्थिति ऐसी है कि बारिश के मौसम में ये जमीदोंज हो जाएं तो बड़ी बात नहीं है। एआरटीओ आफिस में बारिश के महीने में सरकारी फाइलें भींग गई थीं। कंप्यूटर में करेंट उतरने से काम बंद कर दिया गया था। ऐसी ही हालत जिलापूर्तिकार्यालय की भी है। खाद्य-विपणन विभाग के पास अपना कार्यालय नहीं हैं। सभी विभागों के अधिकारी जिलाधिकारी के पास अपने आफिस के लिए गुहार लगा चुके हैं। आरटीओ जैसे इन विभागों को गंभीरवन में आफिस के लिए जमीन देने की भी योजना बनाई जा रही है। ऐसा हुआ तो शहर के कई रास्तों से जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
खेलो इंडिया के तहत स्टेडियम की भी है प्रस्ताव
आजमगढ़। गंभीरवन में भी युवा कल्याण विभाग की ओर से खेलो इंडिया योजना के तहत करोड़ों की लागत से स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा जा चुका है। इसके लिए विभाग ने गंभीरवन में सात एकड़ जमीन भी दिखाई थी। मल्टीपर्पज हाल के साथ यहां एथलेटिक ट्रैक बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है। केंद्र की मुहर लगने के बाद यहां काम शुरू होना हैष
अवैध कब्जे से गंभीरवन में काफी जमीन खाली कराई गई है। प्रशासन की कार्रवाई अभी जारी है। यहां पर टाउनशिप और इंडस्ट्रियल एरिया बनाने की योजना बनाई जा रही है। यूपीएसआईडीसी के पदाधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है। आरटीओ जैसे विभागों को आफिस के लिए जमीन भी देने की योजना है। जल्द बी इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा। -चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी