फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 मोहर्रम पर निकला उजड़े कारफ़ले का जुलूस

11 मोहर्रम पर निकला उजड़े कारफ़ले का जुलूस

Mon, 02 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
11 मोहर्रम पर निकला उजड़े कारफ़ले का जुलूस
मार्टीनगंज। भादो गांव में सोमवार को अली कौसर के इमाम बारगाह से 11 मोहर्रम का उजड़े हुए काफ़िले का मातमी जुलूस निकाला गया। दुलदुल, अलम, झूला और ताबूत की शबीह निकली। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ इमाम बारगाह हादी हसन पहुंच कर संपन्न हुआ ।
विज्ञापन

मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना अहमद हसन खान ने कहा कि पूरी दुनिया में इमाम हुसैन का गम मनाया जा रहा है। इमाम हुसैन ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाकर न सिर्फ अपना परिवार कुर्बान कर दिया, बल्कि आज जो इस्लाम जिंदा है वो उनकी शहादत के दम पर है। दुनिया में फैले आतंकवाद को उखाड़ फेंकने में मुल्क की मदद करें, तभी इमाम हुसैन को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद अंजुमन मोईनुल अजा, अंजुमन सज्जादिया कुसुआ, चिकसाए की अंजुमन के नेतृत्व में शबीहे अलम, जुलजनाह और गहवारे अली असगर और ताबूत बरामद हुआ। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ इमाम बारगाह हादी हसन पहुंच कर संपन्न हुआ। सोजखानी सरफ़राज हुसैन, एजाज हुसैन, मेहंदी हादी और हमनवा ने की। इस मौके पर अफसर अनमोल, अली हसन, जमीरुल, कायम, जावेद, मोहम्मद अली, अर्शी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed