{"_id":"594024c24f1c1b26098b462b","slug":"81497375938-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रार्थना के लिए जुटी भीड़ को खदेड़ पुलिस ने विद्यालय में बंद किया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रार्थना के लिए जुटी भीड़ को खदेड़ पुलिस ने विद्यालय में बंद किया ताला
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट (आजमगढ़)। रौनापार थाना क्षेत्र के कृष्णा पटेल महाविद्यालय रोहुवार बैदौली के परिसर में मंगलवार की सुबह आठ बजे आयोजित प्रार्थना सभा में जुटे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं प्रार्थना करने पर तुली थीं। पुलिस का कहना है कि इस प्रार्थना सभा की अनुमति न होने के कारण लोगों को खदेड़कर कालेज में ताला बंद कर दिया।
बताते चलें कि ईसा मसीह के अनुयायियों ने मंगलवार को कृष्णा पटेल महाविद्यालय रोहुवार बैदौली में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग सुबह आठ बजे तक पहुंच गए। तभी वहां पर रौनापार थानाध्यक्ष भी पहुंच गए। उन्होंने प्रार्थना सभा की अनुमति न होने की बात कहते हुए लोगों को वहां से हटाना शुरू कर दिया। जब लोग अड़ गए तो उन्होंने लोगों को वहां से सौ मीटर दूर तक हटा दिया और स्कूल में ताला बंद कर दिया। प्रार्थना सभा में पहुंचे लोगों का कहना था कि हमारे लीडर मुंबई से आ रहे हैं जो प्रार्थना करेंगे। उनकी प्रार्थना के बाद ही हम जाएंगे पुलिस और प्रार्थना कर्मियों के बीच हल्की फुल्की झड़प भी हुई इसके बाद महिलाएं वहीं जमीन पर बैठ गई और यीशु मसीह की प्रार्थना करने लगी। उनका कहना था कि हम प्रार्थना सभा की अनुमति लिए हुए थे लेकिन प्रशासन ने हमें मना कर दिया। थानाध्यक्ष रौनापार नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि इन को किसी प्रकार की अनुमति नहीं मिली है। उपजिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन ने इस पर आख्या मांगा था जिस पर पुलिस और एलआईयू विभाग की आख्या पर इनकी अनुमति निरस्त कर दी गई थी। इस मौके पर पन्नालाल गौड़, दिनेश सिंह, सुचिता, सुमन, सुनीता, प्रीति, सूरज, उदयभान, श्रवण, लीलावती, मनीष आदि उपस्थित थे।