फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   75 PAC jawans who worked diligently got a citation

लगन से कार्य करने वाले 75 पीएसी जवानों को मिला प्रशस्ति पत्र

Mon, 15 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
75 PAC jawans who worked diligently got a citation
आजमगढ़। स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में रविवार को 20 वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक पूनम की उपस्थिति में वाहिनी मनोरंजन कक्ष में लगन और परिश्रम के साथ कार्य को संपादित करने व उच्च कोटि के अनुशासन बनाए रखने वाले 75 जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।सहायक सेनानायक फूलचंद्र कनौजिया, शिविर पाल राजेश कुमार, सूबेदार मेजर रणधीर गिरी व वाहिनी के सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में डिस्ट्रीक्ट टैक्स बार एसोसिएश्न के तत्वावधान में अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र की अध्यक्षता में न्यायालय के प्रांगण में रविवार को आजाद के अमृत महोत्सव का अयोजन किया गया। इस दौरान संघ के सभी अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों का याद किया और स्वतंत्रता के प्रति तिरंगा के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा संघ के सभागार से निकलकर डीएम कार्यालय तक पहुची इसके बाद पुन: वहां से वापस आ गई। इस अवसर पर उमाशंकर यादव, अजय श्रीवास्तक, जयप्रकाश यादव, राजेश पांडेय, जयगोविंद सिंह, विजय श्रीवास्तव, रामप्रकाश राय आदि मौजूद रहे।उधर उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विभाजन विभिषिका से सम्बंधित मौन जुलूस की रैली का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार एवं जिला स्काउट मास्टर दिनेश सिंह, लीडर टे्नर स्काउट, पूनम राय, गीता राय, इन्द्रावती सिंह, कुसुम पाठक, संगीता राय, सुनीता राय सहित विधालय के सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।रैली विधालय से निकलकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय होते हुए पुन: विधालय पर समाप्त हो गई।
विज्ञापन

समाजिक संस्था स्पर्श फाउंडेशन द्वारा शहर के विभिन्न संस्थानों में जाकर सभी छात्रों और बच्चों में झंडा वितरण किया गया। संस्था द्वारा इन बच्चों को स्वतंत्रता दिवस और हमारे राष्ट्रीय झंडे का हमारे जीवन में महत्व के बारे में बताया गया। सुनील कुमार उपाध्याय, अजय यादव, अविनाश द्विवेदी उपस्थित रहे। इसी क्रम में शाहगढ़ क्षेत्र के दौलतपुर गांव में कोटेदार लालबहादुर सिंह द्वारा ग्रामीणों को तिरंगा दिया गया। लोगों से आजादी के अम़ृत महोत्सव के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जो आकर्षक का केंद्र रही। हाथ में तिरंगा लेकर बच्चों ने पूरे गांव का भमण किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा में प्रधानाध्यापिका संगीता सिंह, शालू शर्मा, कंचन सिंह, ऋषभ सिंह छिल्लू आदि मौजूद रहे। उधर भाजपा नेता मनीष यादव, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, रामदर्शन यादव, राजेश सिंह महुवारी द्वारा सिविल लाइन में राष्ट्रीय ध्वज लगवाया गया। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा भी आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नपा अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिधारी हाइडिल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो राहुल सांकृत्यायन प्रेक्षागृह परिसर में आकर समाप्त हो गई। इस अवसर पर देश भक्ति के तराने गूूंज रहेेेेेेेेथे। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हर नागरिक राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत है। इस अवसर पर जगदंबा प्रसाद सिंह, कृष्णकांत श्रीवास्तव, सुभाषचंद, नागेंद्र, डॉ. निरंकार पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed