फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   99 गांवों की सड़कों को जल्द से जल्द मुख्य मार्ग से जोड़ें

99 गांवों की सड़कों को जल्द से जल्द मुख्य मार्ग से जोड़ें

Fri, 07 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
99 गांवों की सड़कों को जल्द से जल्द मुख्य मार्ग से जोड़ें
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता कार्यक्रम के नवंबर माह के प्रगति की समीक्षा की गई। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए उसे समयबद्घ तरीके से पूरा करने का निर्देेेश दिया। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, छात्रवृत्ति वितरण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, 181 महिला हेल्पलाइन योजना, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन आदि की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सीएमओ डा. रविंद्र कुमार को निर्देशित किया कि अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, 102 एम्बुलेंस का संचालन ठीक प्रकार से कराएं। डब्ल्यूएचओ के एसएमओ द्वारा रूबैला के टीकाकरण के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने ब्लाकों पर ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर प्रति ब्लाक 40 पात्र जोड़ों का चयन बेहद ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने ईओ नगरपालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराएं। उनसे अपशिष्ट प्रबंधन की भी जानकारी प्राप्त की। डीएसओ को निर्देशित किया कि आधार फीडिंग जल्द से जल्द पूरा कराएं और खाद्यान वितरण ई-पॉस मशीन से कराए। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि 250 से ज्यादा आबादी वाले राजस्व ग्रामों की सड़कें जो मुख्य सड़कों से जोड़ी जानी है उसके तहत 99 सड़कों को जल्द से जल्द मुख्य मार्ग से जोड़ें। इस कार्य में क्वालिटी से किसी प्रकार की समझौता नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर सीडीओ कमलेश कुमार सिंह, पीडी दुर्गादत्त शुक्ला, सीएमओ रविंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. संजय, डीडीओ रवि शंकर राय, बीएसए देवेंद्र कुमार, डीएसओ देवमणी मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी बालकृष्ण वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed