{"_id":"5a96f44d4f1c1b3c718b79b6","slug":"71519842381-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर हादसो से निपटने को अस्पताल प्रशासन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर हादसो से निपटने को अस्पताल प्रशासन तैयार
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। रंगो के पर्व होली पर नशे का सेवन बहुतायत होने लगा है। जिसके चलते होली के दिन हादसो की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो जाती है। वहीं मिलावटी खाद्य पदार्थो के सेवन से भी लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंचते है। होली पर्व पर होने वाले इन हादसों से निपटने के लिए मंडलीय अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएल केशरवानी ने बताया कि होली पर्व भाईचारगी और प्रेम का पर्व है। इसके बाद भी नशे के सेवन के चलते इस दिन हादसों की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थो के चलते भी लोग बीमार हो जाते है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल के सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों को ऑन कॉल ड्यूटी पर अलर्ट रखा गया है। उन्होंने बताया कि होली के दिन ओपीडी की सेवा तो पूरी तरह से बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवा लगातार चलती रहेगी। यदि कहीं कोई हादसा आदि होता है तो अस्पताल पर तैनात डॉक्टरों व कर्मचारियों को तत्काल बुला लिया जाएगा। इसके लिए सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को होली के दिन अलर्ट पर रहने को कहा गया है। इसके साथ ही इमरजेंसी में कुछ अतिरिक्त कर्मचारियों को भी लगाने की योजना बनी है साथ ही आवश्यक दवाएं आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दे दिया गया है।