फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बूथ डे पर 346620 बच्चों ने पी पोलियो की दवा

बूथ डे पर 346620 बच्चों ने पी पोलियो की दवा

Mon, 29 Jan 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बूथ डे पर 346620 बच्चों ने पी पोलियो की दवा
आजमगढ़। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बूथ डे मनाया गया। एडीएम वित्त राजस्व बीके गुप्ता ने बूथ डे का महिला अस्पताल में बच्चे को दवा पिला कर उद्घाटन किया। इसके पश्चात जिले में बनाए गए 2402 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

एडीएम एफआर ने कहा कि पोलियो उन्मूलन एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में है। यह बीमारी लाइलाज है। पोलियो की दवा पिलाना ही इससे बचाव का एकमात्र साधन है। उन्होंने बताया कि इस महाभियान के तहत जिले में बूथ डे पर 2402 बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ ही सोमवार से 1187 टीमें घर-घर जा कर शून्य से पांच वर्ष तक बच्चों को दवा पिलायेगी। उन्होंने बताया कि जिले में 657947 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। सीएमओ डॉ. एसके तिवारी ने कहा कि अल्पसंख्यक बस्तियों में इस अभियान की सफलता के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वरिष्ठ डॉक्टरों व अधिकारियों की ड्यूटी खंडवार लगायी गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बूथ डे पर लक्ष्य के सापेक्ष 346620 बच्चों को दवा पिलायी गई। इस दौरान डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. अशोक कुमार, डीएमसी यूनिसेफ शेषनाथ सिंह, बीएमसी यूनीसेफ अकबर उस्मानी, डब्लूएचओ की डॉ. भवानी गुमटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed