{"_id":"5a6e23f84f1c1b82268b6eb0","slug":"71517167608-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलायी गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलायी गई शपथ
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह व अन्य अतिथियों एडीएम वित्त राजस्व बीके गुप्ता, सीआरओ आलोक कुमार वर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार आदि के स्वागत के साथ हुआ। इसे पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रवण कुमार, मंत्री प्रवीण राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों और तहसील सदर के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, मंत्री चंद्रेश यादव को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई। इस अवसर पर विपुल सिंह, श्रीनाथधर दुबे, झिनकू यादव, हरिहर सिंह, अनिल तिवारी, बलवंत सिंहए,सुरेंद्र श्रीवास्तव, अनीता साइलेस आदि मौजूद रहे।