{"_id":"5a6626734f1c1b7f268b5cf7","slug":"71516643955-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर एसडीएम पर अधिवक्ता फूलचंद यादव के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री को डाक के माध्यम से पत्र भेजा। जिसमें उनके द्वारा एसडीएम फूलपुर को हटाने की मांग की गई है। वहीं एसडीएम फूलपुर ने बार संघ के अध्यक्ष लालचंद यादव को वार्ता के लिए पत्र दिया है।
संघ के अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को संघ के मंत्री घनश्याम तिवारी को इस प्रकरण पर विचार-विमर्श के लिए पत्र दिया जाएगा। इसके बाद सदन की बैठक में सभी की आम सहमति पर अगला निर्णय लिया जाएगा। हालांकि पूर्व बैठक में यह निर्णय लिया जा चुका है कि अधिवक्ता 25 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उधर -़िला बार संघ से जुड़े अधिवक्ता भी फूलपुर के अधिवक्ताओं को हर संभव मदद करने का आश्वासन दे चुके हैं। संघ के मंत्री घनश्याम तिवारी ने बताया कि बुधवार को अधिवक्तओं का एक प्रतिनिध मंडल जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा और पूरे प्रकरण से अवगत कराएगा। ब्यूरो