फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जनसुनवाई से गायब रहना पड़ा भारी, पांच का वेतन रोका

जनसुनवाई से गायब रहना पड़ा भारी, पांच का वेतन रोका

Thu, 28 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
जनसुनवाई से गायब रहना पड़ा भारी, पांच का वेतन रोका
आजमगढ़। जिलाधिकारी ने बुधवार को जनसुनवाई में अनुपस्थित पांच अधिकारियों के एक दिन के वेतन रोक दियश है। जिन पांच अधिकारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है उसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला विकास अधिकारी शामिल है।
विज्ञापन

शासन की ओर से ना गरिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जन सुनावाई का समय तय किया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सुबह नौ से 11 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और नागिरकों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इसके बाद भी अधिकारियों की ओर से इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने सभी जनपदीय अधिकारियों को अपने साथ कलक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई के समय उपस्थित रह कर समस्याएं सुनने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जन सुनवाई से अधिकारियों का गायब होना जारी है। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उपरोक्त पांचों अधिकारी प्राय: जनसुनवाई में अनुपस्थित रहते हैं। अधिकारियों का कृत्य अत्यन्त गैर जिम्मेदराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed