{"_id":"5a2edd534f1c1b0d698c166c","slug":"71513020755-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचत अध्यक्षों और सदस्यों को आज दिलाई जाएगी शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचत अध्यक्षों और सदस्यों को आज दिलाई जाएगी शपथ
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव के बाद अब नवनिर्वाचत अध्यक्षों और सदस्यों को मंगलवार को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए कार्यक्रम स्थल का निर्धारण हो चुका है। हर कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग और लोगों के बैठने आदि की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
आजमगढ़ नगरपालिका परिषद का शपथ ग्रहण समारोह नगर के डीएवी मैदान में आयोजित होगा, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। मैदान में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव के शपथग्रहण के लिए भव्य मंच का निर्माण किया गया है। यहां पर लोगों के बैठने के लिए हजारों कुर्सियां लगाई जा चुकी हैं। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। पालिकाध्यक्ष के साथ ही नगरपालिका के 25 वार्डों के सभासदों को भी उनके पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण में लोगों से भाग लेने की अपील के साथ ही शीला श्रीवास्तव की ओर से अब तक हजारों कार्डों का वितरण किया जा चुका है।
नगरपालिका मुबारकपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड के 25 सभासदों का शपथग्रहण समारोह अपराह्न एक बजे मुहल्ला कटरा स्थित मैदान में किया जाएगा। इसके लिए अध्यक्ष सहित समस्त सभसदों को पालिका द्वारा पत्र जारी किया गया है। एसडीएम सदर प्रशांत कुमार द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष कारीमुन्निसा पत्नी स्वर्गीय हाजी मोहम्मद यूनुस अंसारी और समस्त निर्वाचित सभसदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके मंच आदि लगाने का कार्य अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन
सगड़ी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर नगर पंचायत जीयनपुर में नवनिर्वाचित चेयरमैन हरिशंकर यादव और वार्ड सदस्यों को पूर्वाहन 11 बजे से नगर पंचायत जीयनपुर परिसर में एसडीएम सगड़ी रविरंजन द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
नगर पंचायत निजामाबाद में कार्यालय के सामने नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेमा यादव और वार्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मंगलवार को उपजिलाधिकारी निजामाबाद वागीश कुमार शुक्ला द्वारा सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। जिसमें नगर के सम्मानित लोगों को निमंत्रित किया गया है।
नगर पंचायत अतरौलिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवालज और वार्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए नगर पंचायत कार्यालय परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्वाह्न 11 बजे एसडीएम बूढ़नपुर इंद्रभान तिवारी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे।
नगर पंचायत अजमगढ़ के नव निर्वाचित चेयरमैन पारस सोनकर और वार्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए स्मिथ इंटर कालेज अजमतगढ़ परिसर में व्यवस्था की गई है। लोगों के बैठने के लिए 1000 कुर्सियां लगाई गई हैं। अपराह्न एक बजे एसडीएम सगड़ी रविरंजन सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
वहीं नगर पंचायत लालगंज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सोनकर और वार्ड सभासदों के शपथ ग्रहण के लिए तहसील परिसर में व्यवस्था की गई है। जहां दोपहर 12 बजे एसडीएम लालगंज अभय कुमार मिश्र पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।