फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मील का पत्थर साबित होगी राष्ट्रीय होमियोपैथी संगोष्ठी

मील का पत्थर साबित होगी राष्ट्रीय होमियोपैथी संगोष्ठी

Tue, 12 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
मील का पत्थर साबित होगी राष्ट्रीय होमियोपैथी संगोष्ठी
आजमगढ़। होम्योपैथिक मेडिकल एसोशिएशन ऑफ इंडिया के प्रादेशिक संगठन और राजकीय श्री दुर्गाजी मेडिकल कालेज की ओर से चार फरवरी को राहुल प्रेक्षागृह में आयोजित राष्ट्रीय होमियोपैथी संगोष्ठी मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

उक्त बातें केन्द्रीय होमियोपैथी के सदस्य और सेमिनार के आयोजक चेयरमैन डा. भक्त वत्सल औेर राजकीय श्री दुर्गाजी होमियोपैथिक मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीके सोनकर ने सोमवार को पत्रकारों से की। कहा कि होमियोपैथी के अस्तित्व पर कड़े प्रहार किए गए हैं। फिर भी होमियोपैथी अपनी गुणवत्ता के आधार पर स्वीकार की जा रही है। संपूर्ण भारत को निरोग करने का सपना बिना होमियोपैथी को बढ़ावा दिए पूरा नहीं हो सकता है। डा. प्रमोद गुप्ता ने कहा कि सेमिनार में चिकित्सकों के कार्यों को वैज्ञानिक प्रामाणिकता के साथ प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। डा. देवेश दूबे ने बताया कि सेमिनार में केन्द्रीय होमियोपैथी परिषद के अध्यक्ष डा. रामजी सिंह (दिल्ली), उपाध्यक्ष डा. अरूण भास्में (महाराष्ट्र), डा. सुबास सिंह (कोलकाता), डा. एस प्रवीण (हैदराबाद), डा. अनवर आमिर अन्सारी (मुंबई), डा. एमके साहनी (पटना), डा. अनिरूद्ध वर्मा (लखनऊ), डा. आनन्द चतुर्वेदी (प्राचार्य होमेका इलाहाबाद), डा. सत्यजीत ठाकुर (छत्तीसगढ़), डा. पंकज श्रीवास्तव, डा. गिरीश गुप्ता, डा. बीबी सिंह नवाब, डा. प्रभाकर राय आदि अपनी सहभागिता देगें। डा. राजेश तिवारी ने कहा कि होमियोपैथिक औषधियों एवं पुस्तकों की एक प्रदर्शनी भी लगेगी। इस मौके पर डा. चंडी जीवन बनर्जी, हवलदार पटेल, नवीन दूबे, बी पाण्डेय, एके राय, प्रभात यादव, मनोज मिश्रा, चमन लाल सिंह, आरबी मौर्य, गिरीश सिंह, एसके राय, डा. राजकुमार राय, डा. रणधीर सिंह, डा. नेहा दूबेमौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed