{"_id":"59723f764f1c1baf3c8b4798","slug":"71500659574-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में पानी न नहीं, कैसे हो धान की रोपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में पानी न नहीं, कैसे हो धान की रोपाई
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। इस समय धान की रोपाई जोरों पर है। लगभग 80 प्रतिशत किसानों की खेती नहर के भरोसे होती है। लेकिन शारदा सहायक खंड-32 में पानी नदारद होने से किसान परेशान है कि इस महंगाई में रोपनी कैसे करेंगे।
धान की रोपाई का समय पानी न मिलने से किसान परेशान हैं। जो किसान सक्षम है, वे किसी तरह ट्यूबवेल आदि ने धान की रोपाई कर ले रहे हैं। लेकिन गरीब किसान नहर की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं कि कब पानी आएगा और वे धान की रोपाई कर पाएंगे। किसानों का कहना है कि रोपाई लेट होने पर उत्पादकता प्रभावित होगी। क्षेत्र के कलवरिया गांव निवासी गोरख चौबे, भकुही के प्रदीप सिंह, राकेश सिंह आदि ने कहा रोपाई के समय नहरों में पानी नहीं है। किसानों ने कहा कि महीनों की नर्सरी खेत में मुरझा रही है। पंपिग सेट और ट्यूबवेल से रोपाई हर किसान के लिए संभव नही है। किसानों ने कहा कि यदि जल्द नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो वे आंदोलन को बाध्य होगे। साथ ही तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं इस संबंध में शारदा सहायक खंड-32 के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार पांडेय का कहना है कि पानी की उपलब्धता कम है, ऊपर से मांग की गई है। बुुधवार से स्थिति सामान्य हो जाएगी। किसानों को टेल तक पानी मिलेगा।