फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   635 elderly and disabled people voted from home

Azamgarh News: जिले में 635 बुजुर्ग और दिव्यांगों ने घर से किया मतदान

Tue, 21 May 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
635 elderly and disabled people voted from home
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के तहत जनपद की दोनों लोकसभा सीटों आजमगढ़ और लालगंज में 25 मई को मतदान होना है। मतदान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में दो दिन तक 85 प्लस के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से घर जाकर वोटिंग करानी है।
विज्ञापन

85 प्लस के साथ ही जिन दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान की इच्छा जताई थी। उन मतदाताओं से दो दिन टीमें भेजकर मतदान कराया गया। इस दौरान दोनों लोकसभा क्षेत्र में कुल 635 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। जिसमें 85 प्लस के 384 और दिव्यांग 251 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से 16740 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनका प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सहूलियत प्रदान की गई। चार दिन तक चले द्वितीय प्रशिक्षण में कुल 7696 मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। अब 22 व 23 मई को शेष बचे मतदान कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभावार दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के पड़े मत
लोकसभा 85 प्लस दिव्यांग पोस्टल बैलेट मत
लालगंज 194 106 3322
आजमगढ़ 190 145 4372
जिन बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने की इच्छा जताते हुए आवेदन किया था। उनके घर जाकर मतदान कराया गया है। वहीं मतदान में लगे मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण के बाद पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। अभी 22 व 23 मई को एक बार फिर से छूटे लोगों को मतदान का मौका मिलेगा। - राहुल विश्वकर्मा, एडीए प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed