फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   63 Divyangs get accessories

63 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण

Thu, 03 Dec 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
63 Divyangs get accessories
जिला अस्पताल में दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यागों को ट्राई साईकिल देते रेड क्रास सोसाइटी के का? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनों के स्वावलंबन एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला अस्पताल में उपकरण वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला ने दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि गत वर्ष प्रत्येक राजस्व ग्राम में दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत पात्र दिव्यांगजनों को चयनित कर 5380 और वर्तमान वित्तीय वर्ष 1240 दिव्यांजनों को दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कराई गई है। कृत्रिम अंग उपकरण वितरण योजनांतर्गत 425 दिव्यांगजनों को उपकरण से लाभान्वित किया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में एलिम्को के माध्यम से कैंप कराए जा रहे हें। इन्हें आगामी माह में उपकरण वितरण कराए जाएंगे। जेपी सिंह जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने यूडी आईडी कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया। दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण के साथ-साथ मिष्ठान वितरण किया गया। 50 ट्राईसाइकिल, 10 बैसाखी, एक व्हील चेयर, दो कान की मशीन का वितरण 63 पात्र दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया। डॉ. परवेज अहमद सचिव रेडक्रास सोसायटी, कल्पनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी, धर्मदेव भारती वरिष्ठ सहायक, संजय गौतम, जितेन्द्र प्रजापति आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन

मनाया गया दिव्यांगता दिवस
आजमगढ़। भारतीय चौहान समिति द्वारा बृृहस्पतिवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बलरामपुर स्थित दिव्यांग विद्यालय के प्रांगण दिव्यांगता दिवस मनाया गया। अधिवक्ता शत्रुघ्र चौहान ने समिति द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किए गए कार्यो का उल्लेख किया। कोआर्डिनेटर डा. निर्मला चौहान ने दिव्यांगता दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रबंधक मुरली श्याम मनोहर ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के अंदर काफी उर्जा होती है जरुरत है उन्हें उभारने की। कार्यक्रम का संचालन विभोर कृष्णा ने किया। इस अवसर पर पृथ्वीराज चौहान, रामहरी, सीमा चौहान, प्रीति विश्वकर्मा, शीला देवी, शकुंतला आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed