फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2317 मतदाता आज करेंगे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

2317 मतदाता आज करेंगे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Mon, 24 Dec 2018 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
2317 मतदाता आज करेंगे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्र संघ चुनाव के मतदान का कार्य सोमवार को होगा। जिसमें 2317 मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कालेज परिसर में मतदान के लिए कुल सात बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मतदान सुबह 8.30 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक होगा। इसके बाद 2.30 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणनी की समाप्ति के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषण की जाएगी, उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी अंजेश यादव, सत्यम चौबे और कन्हैया कुमार चुनाव मैदान में है। महामंत्री पद पर चार प्रत्याशी जयहिंद यादव, प्रवीण यादव, सूरज कुमार और हिमांशु सेठ चुनाव मैदान में है। उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी अनिल राजभर, यशवंत गौतम और राहुल प्रजापति चुनाव मैदान में हैं। जबकि पुस्तकालय मंत्री पद पर ज्योतिरादित्य, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर आदित्य कुमार और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अमीर हमजा के अकेले प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध चुना जाना तय है। विद्यालय के प्रचार्य डा. राम अवध सिंह यादव ने बताया कि डा. कैलाश नाथ गुप्त को मुख्य चुनाव अधिकारी, डा. मोहम्मद हसीन खान को पर्यवेक्षक, डा. प्रदीप कुमार राय, नीतेश कुमार जायसवाल और डा. जगदीश कुमार को उप चुनाव अधिकारी बनाया गया है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए विद्यालय के दोनों तरफ मुख्य मार्ग पर बैरिकेटिंग रहेगी। जीयनपुर से आने वाले वाहन पकवाइनार, रामगढ़, मधनापार होते हुए बिलरियागंज पहुंचेंगे। बिलरियागंज से आने वाले वाहन मधनापार, रामगढ़, पकवाइनार होते हुए जीयनपुर पहुंचेंगे। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवान लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed