फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   साइकल स्टैंड पर मनमानी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

साइकल स्टैंड पर मनमानी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Tue, 12 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
साइकल स्टैंड पर मनमानी के विरोध में सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़। जिला और महिला अस्पताल से साइकिल स्टैंड को हटाने को लेकर मंगलवार को भारत रक्षा दल का एक प्रतिनिधिमंडल मंडलीय एवं महिला अस्पताल के सीएमएस से मिला। जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू ने कहा कि अस्पतालों में नि:शुल्क या न्यूनतम दर पर साइकिल स्टैंड की व्यवस्था शासन द्वारा की जाए। ताकि जनता तथा मरीजों के परिजनों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

जिला चिकित्साधिकारी डॉ. जीएल केसरवानी ने बताया कि अस्पताल में साइकिल स्टैंड पूर्णत: अवैध रूप से चल रहा है, जिसको हटाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। वहीं दूसरी तरफ महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. अमिता अग्रवाल का कहना है कि स्टैंड वैद्य है। वर्ष 2012 में इसके निरस्तीकरण का कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। भारत रक्षा दल ने जब शुल्क के बारे में बात की तो उन्होंने शुल्क लिस्ट दिखाते हुए बताया कि साइकिल शुल्क तीन रुपया, मोटर साइकिल शुल्क पांच रुपया, तीन पहिया का सात रूपया, चार पहिया वाहन का दस रुपया है। इस पर भारद कार्यकर्ताओं ने बताया कि इसके विपरित लोगों से वसूली की जा रही है। प्रतिनिधि मंडल में मनीष कृष्ण, मो. अफजल, राजन अस्थाना, निथीश रंजन, अमित वर्मा, राज किशोर सिंह, गणेश सोनकर, मितेश्वर कुमार टोनी, प्रवीण गौड़, रजनीश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed