{"_id":"594d5a4f4f1c1bf77d8b47e4","slug":"61498241615-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार पर मारपीट का आरोप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार पर मारपीट का आरोप, प्रदर्शन
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला (ब्यूरो)। कोटेदार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पकड़ी ग्रामसभा के लोगों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से कोटा निरस्त कर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को पकड़ी ग्रामसभा में गांव के लोग राशन लेने कोटेदार शेषनाथ के घर पहुंचे। काफी देर तक जब गल्ला नहीं मिला तो ग्रामीणों ने कोटेदार से देरी का कारण पूछा। गांव के लोगों का आरोप था कि देरी का कारण पूछने पर कोटेदार ने उनके साथ मारपीट की। इस पर ग्रामीणों ने कोटेदार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। नीशा गिरी, आरती, रीमा, चंद्रावती, मंजू, इंद्रकला, उषा, मैना, लक्ष्मी, शशिकला, कस्तुरा आदि ने बताया कि कोटेदार ने महिलाओं के साथ मारपीट की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि छह माह पहले राशन को लेकर चक्काजाम किया गया था, तभी का राशन मिला है। जबकि हर माह कोटेदार गला उठाता है। उधर पकड़ी के प्रधान दिलीप यादव ने बताया कि गांव में कुल 513 पात्र व अंन्तोदय उपभोक्ता है और 413 लोग ही गल्ला लेते हैं।