फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   606 will go to home district, 378 teachers will come from other districts

606 शिक्षकों का हुए अंतर्जनपदीय तबादले, 378 शिक्षक जिले को मिले

Mon, 01 Feb 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
606 will go to home district, 378 teachers will come from other districts
अजमतगढ़ स्थित बीआरसी केंद्र शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण के फाइलों की जांच करते एसडीआई दी - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कई वर्षों से अपने गृह जनपद में तैनाती चाहते वाले परिषदीय विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की मुराद अब पूरी हो जाएगी। शासन स्तर से अंतर्जनपदीय तबादले की सूची बीएसए को भेज दी गई है। जिले से कुल 606 शिक्षक अपने गृह जनपद जाएंगे जबकि अन्य जिलों से 378 शिक्षक जिले में आएंगे। जबकि एक साल से इंतजार कर रहे 394 सहायक अध्यापकों के हाथ मायूसी लगी है। जनपद में आने और जाने वाले सहायक अध्यापकों के पद स्थापना की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि जिले में करीब एक हजार शिक्षकों ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। शासन की ओर से अंतर्जनपदीय तबादले की सूची जारी कर दी गई है। स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों को विद्यालयों से दो और तीन फरवरी को कार्य मुक्त कर दिया जाएगा। दूसरे जिलों से स्थानांतरण पर आने वाले शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराकर पदस्थापन कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कार्यभार ग्रहण कराने और तबादले पर जाने वालों को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि 606 सहायक अध्यापकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है जबकि 378 सहायक अध्यापकों को आजमगढ़ में ज्वाइनिंग देनी है। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार अजमतगढ़ ब्लाक में स्थित परिषदीय विद्यालयों में अन्य जिले के 46 शिक्षकों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण किया जाएगा। शासन की ओर से सूची जारी कर दी गई है। इसे लेकर अजमतगढ़ बीआरसी पर तैयारियां तेज चल रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बताया कि जिन शिक्षकों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हुआ है उनकी फाइल तैयार की जा रही है। सुबह से शाम पांच बजे तक बीआरसी कार्यालय पर शिक्षकों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर एआरपी कमलनयन यादव, राजमणि शर्मा, प्रदीप प्रजापति, विजय प्रजापति व अंशु राय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed