फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   5913 candidates participated in NEET at 12 centers in the district

Azamgarh News: जिले के 12 केंद्रों पर 5913 अभ्यर्थियों ने नीट में लिया भाग

Mon, 08 May 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
5913 candidates participated in NEET at 12 centers in the district
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। इसमें पंजीकृत 6086 परीक्षार्थियों में कुल 173 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 5913 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस बीच परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर दो बजे परीक्षा शुरू हुई। परीक्षार्थियों का 12.30 बजे से प्रवेश प्रारंभ हो गया था। परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र व आईडी देख कर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा कक्ष में भेजा गया। 1.30 बजे के बाद किसी परीक्षार्थी को सम्मिलित नहीं किया गया। डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने परीक्षा का निरीक्षण किया। वहीं एनटीए की जिला को-आर्डिनेटर व सेंट जेवियर्स स्कूल एलवल के प्रिंसिपल नीलेश कुमार श्रीवास्तव परीक्षा पर पैनी नजर बनाए रहे। नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed