{"_id":"5b61f8a74f1c1b66428b549f","slug":"51533147303-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय के रास्ते पर जलभराव, बच्चे-शिक्षक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय के रास्ते पर जलभराव, बच्चे-शिक्षक परेशान
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर के दलसिंगार मुहल्ला स्थित गंगा राय प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूल की हालत बद से बदतर हो गई है। विद्यालय के मुख्य मार्ग पर जहां बरसात का पानी भरा होने से किचड़ हो गया है तो वहीं प्राइमरी अनुभाग का मैदान पोखरी में तब्दील है। हर वर्ष बरसात के मौसम में यह समस्या होती है, लेकिन शिक्षाधिकारी इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे है। दलसिंगार मुहल्ला स्थित गंगा राय प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूल काफी पुराना है और आबादी के बीच स्थित है। इसके बाद भी इस विद्यालय की दयनीय दशा की ओर बेसिक शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। एक तो विद्यालय के मुख्य रास्ते को आम रास्ता बना दिया गया है तो वहीं उस रास्ते पर हल्की बरसात होते ही पानी भर जाता है। सप्ताह भर लगातार हुई बरसात के चलते विद्यालय के मुख्य रास्ते से लेकर प्राइमरी अनुभाग के मैदान में पानी भरा हुआ है। जिसके चलते बच्चों और शिक्षकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मुख्य मार्ग की स्थिति तो यह है कि लगातार पानी भरा होने से कीचड़ हो गया है। जिसमें फिसल कर बच्चें गिर भी रहे है। सब कुछ बेसिक शिक्षा विभाग की जानकारी में है, लेकिन व्यवस्था में सुधार की कवायद आज तक नहीं की गई। विभाग के अधिकारी सिर्फ बजट न होने का रोना रो कर अपने जिम्मेदारियों की इतिश्री कर लेते है।
जल निकासी की व्यवस्था न होने से यह समस्या खड़ी हुई है। परिषदीय विद्यालयों को इतना बजट नहीं उपलब्ध होता कि घवे अपने स्तर से जल निकासी की व्यवस्था करा सके। सभासदों से व्यवस्था के लिए अनुनय-विनय किया जाता है, यदि वे कुछ व्यवस्था कर दे तो ठीक है। अन्यथा की स्थिति में बजट मिलने पर ही कुछ व्यवस्था विभाग की तरफ से करायी जा सकेगी।
महेंद्र कुमार, नगर शिक्षाधिकारी, आजमगढ़।