{"_id":"5b5e09944f1c1b4b748b7970","slug":"51532889492-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के सुक्खीपुर गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। उसकी लाश कमरे में पंखे के सहारे लटक रही थी। शनिवार की सुबह लाश देख परिवार के लोग उसके मायके वालों को बताकर पुलिस को सूचना दी। मौके से पुलिस एक सुसाइट नोट बरामद की। जिसमें उसने अपने मौत का कारण लिखा है। महिला के पिता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें पति सहित पांच लोगों को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृत महिला प्रेमशीला देवी (30) पत्नी उदयभान अतरौलिया थाना क्षेत्र के सुक्खीपुर गांव की रहने वाली थी। उसका मायका अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाने के मदयनिया गांव में था। साल 2003 में प्रेमशीला की शादी उदयभान से हुई थी। 2004 में उसका गंवना आया था। शादी के बाद प्रेमशीला अभी मां नहीं बन सकी थी। शुक्रवार की रात परिवार के लोग भोजन करके सो गए। शनिवार की सुबह घर वालों ने प्रेमशीला की लाश कमरे में पंखे के सहारे लटकती देख उसके मायके वालों को जानकारी देते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमशीला के हाथ में एक सुसाइट नोट बरामद की। जिसमें उसने लिखा है कि मैं सरकारी नौकरी पाने के लिए बीएड तक की पढ़ाई कर रही हूं, लेकिन अभी तक मुझे नौकरी नहीं मिली। नौकरी नहीं मिलने से मैं बहुत परेशान होकर यह कदम उठा रही हूं। इसमें ना तो मेरे परिवारवालों का ना ही मायके वालों का कोई दोष है। इस कदम के लिए मैं स्वयं जिम्मेदार हूं। उधर घटना की सूचना मिलने पर प्रेमशीला के पिता पूर्णमासी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर अतरौलिया थाने में अपने दामाद और प्रेमशीला के पति उदयभान के अलावा परिवार के लौटू, चंद्रभान के अलावा सास और ननद को आरोपित किया है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रेमशीला के पास से मिले सुसाइट नोट की जांच की जा रही। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।