{"_id":"5b3921814f1c1bf86e8baf56","slug":"51530470785-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के बजाए बदल दिया नाली का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के बजाए बदल दिया नाली का रास्ता
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगरपालिका प्रशासन की ओर से एक तो मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वहीं नाली पर हुए अतिक्रमण को हटाने के बजाय एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए नाली का रास्ता ही बदलवा दे रहा है। नपा की इस कवायद से मुहल्लेवासियों में नाराजगी है।
शहर की पुरानी सब्जीमंडी से मातबरगंज जाने वाले मार्ग पर इन दिनों क्षतिग्रस्त हो चुके नाली को ठीक कराने और नई नाली बनाने का कार्य चल रहा है। इस दौरान पुरानी नाली पर हुए अतिक्रमण को भी तोड़ा जा रहा है। इस निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी की जा रही है। वहीं पुरानी नाली पर किसी संगठन के वरिष्ठ नेता और व्यापारी का कब्जा है। उसे तोड़ने के बजाय पुरानी नाली का रास्ता ही मोड़ दिया गया है। नपा के जेई की मिलीभगत से सड़क की पटरी पर नई नाली बनाने में मजदूर जुट गए हैं। इसकी शिकायत जब नपा के अधिकारियों से हुई तो ईओ ने मामला संज्ञान में न होने की बात कही। वहीं, जेई ने काम रोकवाने की बात कही लेकिन रविवार की शाम तक प्लास्टर तक करा दिया गया। लोगों का कहना है कि उनके घरों के सामने नाली पर हुए अतिक्रमण को तोड़ डाला गया लेकिन एक व्यक्ति के अतिक्रमण केे बचाने के लिए नाली का रास्ता ही मोड़ दिया गया है।
जेई को यथास्थिति की जानकारी का निर्देश दे दिया गया है। जांच में किसी भी प्रकार के गड़बड़ी की शिकायत सामने आती है तो निश्चित तौर पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - प्रशांत कुमार, प्रभारी ईओ, नगर पालिका परिषद, आजमगढ़