फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बैठक कर प्रांतीय सम्मेलन के सफलता की बनाई रणनीति

बैठक कर प्रांतीय सम्मेलन के सफलता की बनाई रणनीति

Mon, 29 Jan 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बैठक कर प्रांतीय सम्मेलन के सफलता की बनाई रणनीति
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रामजनम गुट की बैठक रविवार को मुकेरीगंज स्थित जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें सोमवार से मऊ के मोहम्मदाबाद स्थित टाऊन इंटर कालेज में शुरू हो रहे दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन की सफलता को लेकर रणनीति तय की गई। इसे साथ ही वित्त विहीन शिक्षकों व कर्मचारियों का मानदेय रोके जाने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में शिक्षक समस्याओं के निदान को लेकर रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकर ने वित्त विहीन शिक्षकों का मानदेय रोक दिया है। सरकर के इस कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने शिक्षकों का आह्वान किया कि प्रांतीय सम्मेलन में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करें। सम्मेलन में शामिल होने वाले शिक्षकों के लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने विशेष अवकाश स्वीकृत किया हुआ है। सम्मेलन में नई पेंशन व्यवस्था बन कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किए जाने समेत अन्य शिक्षक समस्याओं पर चर्चा के साथ ही आंदोलन की रणनीति संगठन तय करेगा। बैठक के अंत में नरोत्तम ब्रह्म इंटर कालेज के प्रवक्ता डॉ. अनिल सिंह के पिता भुनेश्वर सिंह और श्री कृष्ण गीता इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शेर बहादुर सिंह, एमसी ब्राडवे समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed