फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अस्पताल में दवाओं के साथ मिल रही दारू की बोतलें

अस्पताल में दवाओं के साथ मिल रही दारू की बोतलें

Mon, 08 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में दवाओं के साथ मिल रही दारू की बोतलें
आजमगढ़। मंडलीय अस्पताल परिसर धीरे-धीरे पियक्कड़ों का अड्डा बनता जा रहा है। यहां दवाओं के साथ ही परिसर में अक्सर दारू की बोतलें फेंकी मिल रही है। इस बाबत पूछे जाने पर अस्पताल प्रशासन तीमरादारों द्वारा शराब पीकर बोतलें फेंकने की बात कह कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन

अस्पताल के कक्ष संख्या पांच से दवाओं का वितरण किया जाता है। इसी कक्ष के सामने स्थित मैदान में सोमवार को डेढ़ दर्जन से अधिक शराब की बोतलें मिलीं। बोतलें उस समय मिली जब पूरे अस्पताल परिसर की साफ-सफाई हो चुकी थी। ऐसे में अस्पताल परिसर में डेढ़ दर्जन की संख्या में शराब की बोतलों का मिलना इस ओर इशारा कर रहा है कि रास्ते में अस्पताल परिसर में पियकड़ों का मेला लगता है। दवाओं के साथ ही मंडलीय अस्पताल में अब देसी व विदेशी शराब की बोतलों का मिलना कुछ और इशारा कर रहा है। इस बाबत पूछे जाने पर अस्पताल मैनेजर लकी पांडेय ने बताया कि सुबह ही अस्पताल की पूरी सफाई कराई गई। उस दौरान कहीं शराब की बोतलें आदि नहीं पड़ी मिली। सफाई के बाद ही इसे किसी ने अस्पताल परिसर में लाकर फेंका होगा। वहीं एसआईसी डॉ. जीएल केशरवानी ने परिसर में शराब की बोतले मिलने की बात पर कहा कि यह किसी साजिश का नतीजा है। यह भी हो सकता है कि भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने शराब का सेवन कर बोतलें पार्क में फेंक दी। वैसे आगे से ऐसा न हो इसके लिए रात्रि ड्यूटी पर रहने वाले वार्ड ब्वाय, स्टाफ नर्स, स्वीपर व होमगार्ड को देखरेख करने की जिम्मेदारी दे दी गई है। इमरजेंसी पर तैनात होमगार्डो को रात में अस्पताल परिसर के अंदर चक्रमण करने को कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed