फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   व्यापारियों और विद्युत विभाग में हुई सुलह

व्यापारियों और विद्युत विभाग में हुई सुलह

Thu, 28 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों और विद्युत विभाग में हुई सुलह
आजमगढ़। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी रोहित जैन और व्यापारी अबूबकर के बीच हुई मारपीट की घटना का पटाक्षेप हो गया है। बुधवार को विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति और उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मौजूदगी में दोनों ने सुलह के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

बताते चलें कि 22 दिसंबर को चौक क्षेत्र स्थित एक दूूकान पर बकाया वसूलने के लिए एसडीओ रोहित जैन पहुंचे। व्यापारी ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत एक किश्त जमा करने की बात कही। इस पर उन्होंने रसीद दिखाने को कहा लेकिन जब उन्होंने कल दिखाने की बात कही तो एसडीओ ने उसके कनेक्शन का विच्छेदन करने का निर्देश दिया। जिसे लेकर व्यापारी और एसडीओ के बीच हाथापाई हो गई। मामला कोतवाली पहुंच गया, पुलिस ने एसडीओ की तहरीर व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन व्यापारी की तहरीर नहीं ली। इस पर व्यापारी संगठन आंदोलित हो गए। लेकिन प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए सोमवार की शाम चार बजे विद्युत कर्मियों ने पूरे जनपद की बिजली आपूर्ति को ठप करते हुए हड़ताल कर दी। हड़ताल से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम सदर प्रशांत कुमार और सीओ सिटी सच्चिदानंद सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी व्यापारी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर हड़ताल को समाप्त कराया। मंगलवार को व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बाद में उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया। वहीं बुधवार को दोनों संगठनों की मौजूदगी में व्यापारी और एसडीओ ने सुलह नामे पर दस्तखत कर मामले को रफादफा कर दिया। जिसके कारण व्यापारी पर दर्ज मुकदमा भी वापस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed