{"_id":"59ff567c4f1c1bdb538bb20c","slug":"51509906044-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 केंद्रों पर हुई पैरामेडिकल स्टाफ की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 केंद्रों पर हुई पैरामेडिकल स्टाफ की परीक्षा
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सृजित पैरामेडिकल संविदा पदों के लिए रविवार को जिले में बनाए 16 केंद्रों पर दोपहर 12 से 1.30 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। काफी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हर केंद्र के लिए एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी, जो स्थिति का जायजा लेते रहे।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सृजित पैरामेडिकल संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए होनी वाली परीक्षा के लिए जिले में कुल 16 केंद्र बनाए गए थे। सबी केंद्र के लिए एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। छह मजिस्ट्रेट रिजर्ब रखे गए थे। दोपहर 12 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। इससे पहले मजिस्ट्रेटों प्रात: नौ बजे कोषागार से प्रश्न पुस्तिकाओं को प्राप्त किया। इसे परीक्षा से एक घंटा पहले केन्द्र प्रभारी को सौंपा गया। उनकी उपस्थिति में ही प्रश्न पत्रों को खोला गया। डेढ़ घंटे तक चली परीक्षा का सकुशल संपन्न करा लिया गया। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं की सील कर कोषागार में जमा करा दिया गया। परीक्षा के लिए विद्या इंटर कालेज हाफिजपुर, वैशली इंटर कालेज चौक, क्रासवेली इण्टरनेशनल स्कूल कुकुरीपुर सठियांव, सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरवंशपुर, दुर्गावती हाईस्कूल हाफिजपुर, राजकीय गर्ल्स इण्टर कालेज सिविल लाइन, महादेवी हायर सेकेण्डरी स्कूल तिवारीपुर, एस बलवार ग्रामीण इण्टर कालेज करनपुर चण्डेश्वर, डा0 भीमराव अम्बेडकार मेमोरियल इण्टर कालेज आहोपट्टी, श्री मुखराम सिंह स्मारक आर्दश इण्टर कालेज बसीरपुर बेलईसा, आजद मेमोरियल इण्टर कालेज हाफिजपुर, चन्द्रीका प्रसाद युएमबी बयासी चण्डेश्वर, प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज अतलस पोखरा, एसआरडी इण्टर कालेज मोहम्मदल्ला कृषि मण्डी, साकेत पब्लिक स्कूल गढ़वल बनकट तथा सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल में परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। एसडीएम प्रशान लवकुश त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न करा ली गई है।
विज्ञापन