फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ाध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा समारोह शुरु

ाध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा समारोह शुरु

Tue, 26 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
ाध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा समारोह शुरु
पल्हनी। शिब्ली नेशनल इंटर कालेज के परिसर में मंगलवार को 63 वां माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने झंडारोहण कर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रों में पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिता में भी रुचि लेनी चाहिए। उन्होंने बच्चों से सच्चे मन से प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डा.वीके शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतॎियोगिता में सभी तहसीलों के लगभग आठ सौ छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रही है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक विकास के लिए खेल प्रतियोगिता भी महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी को जिला विद्यालय निरीक्षक और क्रीडा सचिव दिनेश सिंह ने स्मृति चिह्न भेट कर सम्मानित किया। खेल के शुभारंभ में आठ सौ मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में बूढनपुर तहसील के अभिषेक यादव ने प्रथम स्थान, सगड़ी तहसील के सत्यम चौरसिया ने द्वितीय स्थान और फूलपुर तहसील के रिषभ यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला क्षेपण में जूनियर बालक वर्ग के मार्टिनगंज तहसील के शुभांकर शर्मा प्रथम, लालगंज तहसील के सौरभ यादव द्वितीय और मार्टिनगंज तहसील के अमित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शाटपुट सीनियर बालक वर्ग में फूलपुर तहसील के इंद्रजीत यादव ने प्रथम स्थान, लालगंज के आलोक यादव द्वितीय और सदर तहसील के सत्यानंद तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर शिब्ली के प्रधानाचार्य नसीम अहमद, विनय कुमार सिंह, डा. रणधीर सिंह, डा. सजिंद्र सिंह, दुर्गावती सिंह, अफाक अहमद, विनोद सिंह, जय प्रकाश यादव, श्याम बहादुर, उग्रसेन सिंह, रमेश राय, भूपेस सिंह, सर्वेश सिंह, अरुण मिश्र, अबरार अहमद सहित जनपद के सैकड़ों प्रधानाचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed