{"_id":"660c365e5edfe0d906011d65","slug":"51-new-transformers-will-provide-relief-in-summer-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-113457-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 51 नए ट्रांसफार्मर गर्मी में पहुंचाएंगे राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 51 नए ट्रांसफार्मर गर्मी में पहुंचाएंगे राहत
विज्ञापन
आजमगढ़। शहरवासियों को लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मरों के फुंकने की समस्या से गर्मी में काफी राहत मिलेगी। विभाग पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही शहर में कई जगहों पर नया ट्रांसफार्मर लगा रहा है।15 अप्रैल तक यह काम पूरा हो जाएगा।
शहरी क्षेत्र में विभिन्न भार के कुल 61290 उपभोक्ता हैं। विभाग ने आपूर्ति के लिए शहर में जो ट्रांसफार्मर लगाया है वह काफी पहले के हैं। समय के साथ उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी लेकिन ट्रांसफार्मरों की नहीं। जिसके कारण शहरवासियों को खासकर गर्मी में ओवरलोड से ट्रांसफार्मरों के फुंकने और लो वोल्टेज की समस्या बढ़ जाती थी। गर्मी के समय लोगों को बराबर बिजली नहीं मिल पाती थी लेकिन इस बार शहरवासियों को इस समस्या से विभाग निजात दिलाएगा। उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या और बिजली की मांग को देखते हुए विभाग नगर निकाय सुदृढ़ीकरण योजना के तहत पहले से लगे 100 केवीए के 38 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 200 केवीए कर रहा है। इसके साथ ही चिह्नित स्थानों पर 250-250 केवीए के 51 नए ट्रांसफार्मरों का काम शुरू हो गया है। 15 अप्रैल तक नए ट्रांसफार्मर लगाने और पुराने की क्षमता वृद्धि करने का पूरा कर लिया जाएगा। इससे शहरवासियों को अब कोई भी मौसम हो ओवरलोड के कारण आने वाली लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मरों के फुंकने की समस्या नही आएगी।
00
आठ नए मोबाइल ट्रांसफार्मर भी मिलेंगे
शहर के आठों उपकेंद्रों के लिए नगर निकाय सुदृढ़ीकरण योजना में 400 केवीए का एक- एक मोबाइल ट्रांसफार्मर भी मिला है। इसे ठेकेदार द्वारा बनवाया जा रहा है। अगर कहीं ट्रांसफार्मर के फुंकने की खबर मिलती है तो वहां तुरंत संंबंधित उपकेंद्र द्वारा पहले मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाल की जाएगी। इसके बाद नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।संवाद
विज्ञापन
00
शहरी क्षेत्र में 250 केवीए के 51 नए ट्रांसफार्मर लगाने और 38 पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 200 केवीए करने का काम चल रहा है। 80 प्रतिशत काम हो चुका है। इससे शहरी क्षेत्र में ओवरलोड, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मरों के फुंकने की समस्या लगभग न के बराबर हो जाएगी। क्योंकि क्षमता वृद्धि होने और नए ट्रांसफार्मर लगने से लोड कम हो जाएगा। - संदीप प्रजापति, एसडीओ नगर।